कौशाम्बी, मार्च 12 -- दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी सनी सरोज बिहार के ईट-भट्ठे में काम करता है। दो दिन पहले हुए विवाद की जानकारी मिलने पर वह सोमवार की रात बिहार से आया था। घर आते ही कुल्हाड़ी उठाई और मां व भाई के साथ हमला करने कल्लू के घर पहुंच गया था। उसकी आंख में खून सवार था। मां-बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद ही वह शांत हुआ। सनी सरोज व उसके पिता संतोष बिहार के ईट-भट्ठे में काम करते हैं। दोनों अलग-अलग ईट-भट्ठों में काम करते हैं। दो दिन पहले सनी सरोज की मां शांति देवी व आशीष उर्फ सत्यजीत से विवाद हुआ था। शांति देवी ने मामले की तहरीर भी दी थी। इस घटना की जानकारी सोमवार को सनी को हुई तो वह आपे से बाहर हो गया। वह सोमवार की रात को बिहार से काजू गांव आ गया था। घर पहुंचते ही भाई श्रवण व मां शांति देवी से बातचीत की। इसके बाद सनी व श्रवण ने कु...