कौशाम्बी, फरवरी 2 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम में दर्शन करके मनगढ़ धाम (प्रतापगढ़) जा रहे बिहार के बेतिया निवासी ऑटो सवार श्रद्धालुओं को देवीगंज चौराहे पर बेरहमी से पीटा गया। ऑटो में साइड मारने को लेकर कहासुनी के बाद ऑटो चालक व उसके साथियों ने हमला किया। खास बात यह कि पिटाई यूपी 112 पुलिस की मौजूदगी में हुई। इसमें वृद्धा समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बिहार के बेतिया जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिला गांव के श्रद्धालु सोमवार को कड़ा धाम में मां शीतला का दर्शन करने आए थे। शाम करीब छह बजे श्रद्धालु कड़ा धाम से दो ऑटो में बैठकर प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं का ऑटो जैसे ही गड़रियन का पुरवा गांव के सामने निकला। ओवरटोक कर रहे ऑटो ने साइड मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.