मोतिहारी, फरवरी 1 -- रक्सौल,नसं। शहर के डंकन रोड स्थित अक्षरा गुप्ता ने महज 14 वर्ष की उम्र में सीनियर महिला वनडे टीम में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। अक्षरा बिहार की सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं। बीसीसीआई के अंतर्गत संचालित सीनियर महिला वनडे टीम में जगह मिली है। उनका यह चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बिहार क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण माना जा रहा है। सीनियर महिला वनडे टीम महिला क्रिकेट का सर्वोच्च घरेलू स्तर है, जहां देशभर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। कम उम्र में इस स्तर तक पहुंचना अक्षरा की प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। खेल प्रेमियों और क्रिकेट से जुड़े लोगों ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। माना जा रहा है कि वह आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर भी ...