सहरसा, फरवरी 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा सिक्किम में चल रही खेलो इंडिया ट्रेवल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नीतीश मिश्रा को बिहार सिनियर फुटबॉल टीम का कोच मनोनीत किया है। वे इससे पूर्व जम्मू कश्मीर में बिहार को अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मेडल दिला चुके हैं।एकाढ निवासी भगवान मिश्र और मुन्नी देवी के पुत्र नीतीश कई बार राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । मध्य विद्यालय में जेल कॉलोनी में कार्यरत नीतीश ने प्रतिनिधित्व मिलने पर खेल मंत्री श्रेयशी सिंह , मुख्य सचिव महेंद्र कुमार एवं महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविंद्र संकरण के प्रति आभार व्यक्त किया है।खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, जिला फुटबॉल एवं एथलेटिक्स विंग अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव, बीएनएमयू क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ अबुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.