पटना, जनवरी 10 -- प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में सरकारी खजाने को लूटने की साजिश चल रही है। सरकार को श्वेत पत्र जारी कर वस्तुस्थिति बतानी चाहिए। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राजद प्रवक्ता ने कहा कि फिजूलखर्ची के कारण बिहार पर तीन लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है। प्रति व्यक्ति पर 25 हजार का कर्ज है। महिलाओं को दस हजार देकर चुनावी लाभ लिया गया, लेकिन दो लाख पर अब बात नहीं की जा रही है। ऐसे में बिहार निवास को तोड़कर फिर से बनाने की क्या आवश्यकता है? सरकार में बैठे लोगों को यह समझना चाहिए की सरकार के खजाने पर सभी का अधिकार है। बिहार में एजुकेशन हब का निर्माण क्यों नहीं हो रहा है। राजद इन मुद्दों पर जनता के बीच जाएगा। मौके पर एजाज अहमद, मधु मंजरी, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.