पटना, फरवरी 7 -- जनसुराज के महासचिव सरवर अली ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले किए गए चुनावी वादे अब तक केवल कागजों तक सीमित हैं। वे शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सरकार ने बेरोजगारी खत्म करने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हालात यह हैं कि युवाओं को न तो नौकरी मिल रही है और न ही भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट दिशा दिखाई दे रही है। इसके विपरीत, राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रेस वार्ता में पद्मा ओझा और जन सुराज के प्रवक्ता अभिषेक नरेन्द्र भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...