पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के बजट को उद्यमियों ने सराहा है। बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिया चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव आदित्य केजरीवाल ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देना यह दर्शाता है कि सरकार समावेशी और सतत विकास के प्रति गंभीर है। ग्रामीण सड़कों, पुलों, सिंचाई परियोजनाओं, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गाँवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और फसल विविधीकरण जैसे प्रावधान सराहनीय हैं। इससे राज्य के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.