आरा, जनवरी 28 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार अंचल कार्यालय परिसर में सीओ राकेश कुमार शर्मा की ओर से अनावाद बिहार सरकार की भूमि का पर्चा भूमिहीन परिवारों के बीच वितरित किया गया। इस दौरान सीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक भूमिहीन परिवार को आवास एवं जीवन यापन के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। पर्चा वितरण कार्यक्रम के तहत पेरहाप गांव की मीरा देवी, रीता कुमारी, विमल देवी, महावीरगंज की चंपा देवी, शांति देवी, चिंता देवी, एकवारी गांव की लखमनी देवी, सुनैना देवी, लीला देवी और धनौती देवी को भूमि का पर्चा प्रदान किया गया। पर्चा मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने सरकार व स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...