बरेली, मार्च 8 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह एनडीए के पांच दलों का विनिंग कॉम्बिनेशन है। चिराग ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशन में इस बार एनडीए गठबंधन बिहार में 225 से अधिक सीटें जीतेगा। यह बातें उन्होंने बरेली में बीएल एग्रो ग्रुप के बीएल कामधेनु प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में कहीं। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बरेली पहुंचे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि दिन में सपने देखने का अधिकार हर किसी को है। आरजेडी के शासनकाल का भय आज भी बिहार के लोगों में है। बिहार का कोई भी पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.