दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा/छपरा। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे एक कैंसर पीड़ित यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट निवासी आबिद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर छपरा जंक्शन पर रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और छपरा पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.