पटना, दिसम्बर 5 -- जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री से अनुरोध है पटना म्यूजियम से बिहार म्यूजियम की तरह एक टर्मिनल बिहार संग्रहालय से महुआबाग के लिए भी बना दिया जाए, ताकि लोग वहां जाकर इतिहास के साथ-साथ लालू प्रसाद के राजनीतिक पापों के नमूने भी देख सकें। श्री कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों विदेश में सैर-सपाटा कर रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बताना चाहिए कि वे यूरोप के किस देश और शहर में हैं? साथ में कौन-कौन लोग हैं? क्योंकि मीडिया में खबर मिल रही है कि आपके साथ हिस्ट्रीशीटर रमीज भी है, जो हाल में जेल से छूटा है। तो क्या ऐसे लोग विपक्ष के नेता के साथ विदेश घूमने जाएगा?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...