पटना, जुलाई 16 -- बिहार संग्रहालय में माइंड फेस्ट के सातवें संस्करण का आयोजन 19 और 20 जुलाई होगा। आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन, बिहार शाखा और पटना स्थित नागरिक समाज पहल एक्स्ट्रा-सी यह कार्यक्रम करा रहा है। दो दिवसीय उत्सव में पांच प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें पहले दिन इंडिया क्विज, क्रिएटिव राइटिंग और वर्ड बी तथा दूसरे दिन क्रिप्टिक कॉसवर्ड और जनरल क्विज शामिल है। यह प्रतियोगिताएं सभी के लिए होंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई आयु सीमा नहीं है। प्रतियोगिता का संचालन नेक्सस कंसलटिंग, बेंगलुरु के क्विज मास्टर वेंकटेश श्रीनिवास करेंगे। नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण www.crypticsingh.com पर शुरू हो चुका है, जो 18 जुलाई को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। हालांकि पंजीकरण से चूके लोगों के लिए ऑन-साइट पंजीकरण की भी व्यवस्था है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.