पटना, मार्च 25 -- बिहार शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक भर्ती में फिलहाल डोमिसाइल नीति लागू नहीं होगी। सरकार का इस पर अभी कोई विचार नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक चयनित 20 से 22 प्रतिशत ही बाहरी हैं। राज्य के 80 फीसदी अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भाई वीरेंद्र के तारांकित प्रश्न के जवाब में मंत्री ने यह बात कही। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दिव्यांग शिक्षकों की भर्ती में बिहार के अभ्यर्थियों के मुकाबले दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों का ज्यादा चयन करने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि इस बहाली में सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करनी थी। दूसरे राज्य के 121 दिव्यांग शिक्षकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.