कुशीनगर, जनवरी 11 -- कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बा में 32 वीं राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया मैत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों पूरी कर ली गई है। अधिकांश टीमों का आगमन हो चुका है। रविवार से शुरू हो रहे इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बिहार और झारखंड के बीच होगा। फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में ट्रांसपोर्ट क्लब तमकुहीराज द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित होगी। नाकआउट आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सभी मैच दिन के दो बजकर तीस मिनट से शुरू होंगे। आयोजक बाबू कौशल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक असीम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, तमकुही स्टेट के राजा महेश्वर प्रताप शाही अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे। आयोजन सचिव भीम प्रसाद गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.