नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Bihar Chunav 2025: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रदेश में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार चुनाव में कई नई पहल शुरू हो रही हैं, जिन्हें भविष्य में पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुगमता के लिए निर्धारित किया गया है कि किसी भी पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक वोटर न हों। बिहार में कुल 90700 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें से 1044 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। इसके अलावा 1000 मॉडल पोलिंग बूथ भी स्थापित किए जाएंगे।नाम जोड़ने की अंतिम समय सीमा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया कि मतदान के 10 दिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.