बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एमजेके कॉलेज से लेकर बिहार विश्वविद्यालय तक में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एमजेके कॉलेज बेतिया के प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार चौधरी को बिहार विश्वविद्यालय का प्रॉक्टर बना दिया गया है। जबकि एसएनएस कॉलेज मोतिहारी के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा को एमजेके कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस बाबत बिहार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है इसमें उन्होंने डॉक्टर आरके चौधरी को महाविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर डॉ नवल किशोर बैठा को तत्काल चार्ज देने का निर्देश दिया है। वही रजिस्ट्रार द्वारा एक अन्य पत्र में डॉक्टर नवल किशोर बैठक को एमजेके कॉलेज के प्राचार्य पद का प्रभार लेते हुए एसएनएस कॉलेज का प्रभार महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक को देने का निर्देश दिया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.