मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी बिहार विभूति पंडित सहदेव स्मृति मंच की ओर से 20 दिसंबर को आमगोला स्थित एक होटल सभागार में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। बुधवार को इसको लेकर तैयारी बैठक हुई। पड़ाव पोखर स्थित उनके प्रपौत्र प्रो. ओम प्रकाश झा के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी तेज नारायण झा व संचालन कुंदन शांडिल्य ने किया। इसमें सर्वसम्मति से सहदेव झा की प्रतिमा शहर के प्रमुख स्थान पर लगाने का प्रस्ताव डीएम को देने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनमन त्रिवेदी, अशोक झा, काशीनाथ झा, शिवेंद्र झा, रजनीकांत झा, गोलू, मनोज कुमार चौधरी, अभिनीत सुमन, प्रशांत झा, अभिषेक झा, मनोरंजन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...