मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मरण दिवस समारोह रविवार को मनाया जाएगा। बिहार विभूति पंडित सहदेव झा स्मृति मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे और मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजक मंडल ने शनिवार को की। संयोजक अशोक झा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सहदेव झा की आजादी में भूमिका पर चर्चा होगी। इसमें सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे, मदन मोहन झा, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, विधान पार्षद राज किशोर कुशवाहा, पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, पूर्व विधायक अजीत झा, जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा और गरीब स्थान मंदिर के प्रधान पुजारी चाणक्य विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.