पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट ने अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। सीमांचल और कोसी के लाखों लोग अब तक पूर्णिया हवाई अड्डा से सफर कर चुके हैं। पूर्णिया हवाई अड्डा तक फोर लेन कनेक्टिविटी की मांग हवाई यात्रियों के अलावा आम लोग उठा रहे हैं। इसको देखते हुए आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से 'एयरपोर्ट तक बने फोर लेन' शीर्षक के तहत लगातार समाचार भी प्रकाशित किया जा रहा है। अब इस मामले को बिहार विधानस परिषद में भी उठाया गया है। एमएलसी संजीव सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्मय से विधानसभा में सवाल उठाया है। उनके सवाल के जवाब में पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनएच 107 से हवाई अड्डा तक फोर लेन पथ निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए प्रक्रियाधीन है। एनएच 31 से पूर्णिया हवाई अड्डा तक संपर्कता के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.