भागलपुर, जनवरी 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार विधान परिषद की आरक्षण क्रियान्वयन समिति 28 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन जिलों में अध्ययन यात्रा पर रहेगी। यह समिति 29 जनवरी को 11.00 बजे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) पहुंचेगी। टीम के सदस्य कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ आरक्षण रोस्टर एवं अन्य कार्यों पर विचार-विमर्श करेंगे। रात को वे लोग जिला अतिथि गृह में आराम करेंगे। 30 जनवरी को समिति के सदस्य अतिथि गृह से बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर जाएंगे। वहां भी 10.30 बजे से समिति के सदस्य बीएयू के कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ आरक्षण रोस्टर सहित अन्य मामलों पर विचार करेंगे। समिति की अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह हैं। टीएमबीयू में इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.