पटना, मार्च 20 -- बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है। गुरुवार को विधानमंडल में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़क गए। दरअसल विधानसभा में विधायक कृष्ण कुमार मोहन अपना मोबाइल देख कर बोल रहे थे। इसपर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सीट पर खड़े होकर आपत्ति जताई और विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव से मांग उठा दी कि वो सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाएं। इ लोग मोबाइल पर लेकर बात करता है। ये सब प्रतिबंधित था और रोका हुआ था। सब मोबाइल लेकर बोल रहा है, इ कोई बात है। आप कहिए ना कि कोई मोबाइल लेकर नहीं आए, प्रतिबंधित करिए। वो तो पहले से किया हुआ है। इ काहे के लिए चल रहा है। 5-6 साल से शुरू हुआ और 10 साल के बाद तो धरती खत्म हो जाएगा। इ तो हइए है। सब उसी को देखेगा। यह भी पढ़ें- बिहार में जमीन सर्वे के लिए रिश्वत की डिमांड, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.