पटना, फरवरी 3 -- बिहार में बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बहस के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दो दिन 3 फरवरी और 5 फरवरी को 4 घंटे की अवधि निर्धारित की है। इस समय को स्पीकर ने प्रति विधायक एक मिनट के हिसाब से सदन में सदस्यों की संख्या के आधार पर राजनीतिक दलों को आवंटित किया है। 243 विधायकों की बिहार विधानसभा में बहस के लिए तय 240 मिनट में 3 मिनट की कमी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपी-आर) के हिस्से से 1-1 मिनट समय की कटौती से पूरी हुई है। हालांकि स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो बहस की अवधि बढ़ाई जा सकती है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन दोपहर में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पहले लगभग 3.47 लाख करोड़ का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.