पटना, मार्च 11 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में यह बैठक नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार 12 मार्च को होने वाली थी। इसमें बिहार के नए कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख पार्टी नेताओं को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी बिहार चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेने वाले थे, साथ ही आरजेडी एवं लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन, सीट शेयरिंग जैसे अहम मुद्दों पर भी रणनीति तय की जानी थी। मगर इस बैठक को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसकी नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। यह भी पढ़ें- तेजस्वी की राह पर कन्हैया, कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.