हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 26 -- बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की नौ सदस्यीय टीम बुधवार की शाम को पटना पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी अगले तीन दिनों तक अलग-अलग प्रमंडलीय मुख्यालयों में बैठक करेंगे। गुरुवार को पटना में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल, सभी प्रमंडलों के आयुक्त एवं सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के साथ बैठक होगी। शुक्रवार को राज्य को चार भागों में बांटकर सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीएम की मौजूदगी में निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी संग प्रशिक्षण बैठक होगी। यह भी पढ़ें- क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा यह भी पढ़ें- उत्तरी बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.