नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें इन तारीखों की घोषणा होगी। सूत्रों का कहना है कि एक या दो चरण में ही पूरे प्रदेश में इलेक्शन होगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में उपचुनाव का भी ऐलान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयोग की टीम बीते सप्ताह पटना पहुंची थे और तैयारियों का जायजा लिया था। अब दिल्ली से तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इसके साथ ही चुनाव की गहमागहमी बढ़ गई है। उसी दिन सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कर उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.