जहानाबाद, मार्च 23 -- किंजर , एक संवाददाता। करपी स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के सरकारी विद्यालयों में संविदा पर आधारित रात्रि प्रहरी एकत्रित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कमिटी को मजबूती प्रदान किया जाए और प्रदेश कमेटी को तन मन धन से सहयोग की बात कही गई। साथ ही सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के संबंध में भी विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की। साथ ही अशोक कुमार को जिले का प्रभार सौपा गया। बैठक में कुंदन कुमार, राजेश नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.