पटना, अगस्त 20 -- उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुंबई में लॉन्च हुए बिहार विजन डॉक्यूमेंट पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज बिहार के सर्वांगीण औद्योगिक और आर्थिक विकास का मार्गदर्शक बनेगा। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 5 ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में बिहार भी आने वाले पांच वर्षों में 22 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक बिहार की अर्थव्यवस्था 1100 अरब डॉलर से अधिक की होगी। यह केवल सपना नहीं, बल्कि हमारी नीतियों, योजनाओं और युवाओं की ऊर्जा से साकार होने वाला लक्ष्य है। पिछले दो दशकों में बिहार ने अपनी विकास यात्रा को गति दी है। इसके परिणामस्वरूप अगले पांच वर्षों में यह और अधिक समृद्ध एवं विकासशील बनने की दिशा में अग्रसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.