पटना, जनवरी 16 -- सात निश्चय-3 की निगरानी की जिम्मेवारी बिहार विकास मिशन को सौंपी गयी है। वहीं इसका पर्यवेक्षण भी करेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने कहा है कि सात निश्चय-3 व अन्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इनकी नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण की आवश्यकता है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। विभाग के अनुसार वर्ष 2015 में सुशासन के कार्यक्रम को संपूर्ण राज्य में लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत सात निश्चय व अन्य कार्यक्रमों को मिशन मोड में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, प्राथमिकताओं को तय करने व उन लक्ष्यों को प्राप्त करने व नियमित निगरानी के लिए बिहार विकास मिशन का गठन किया गया। इसके बाद सुशासन के कार्यक्रम के तहत सात निश्चय-2 व अन्य कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.