मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉइज फेडेरेशन के वर्तमान कर्ता-धर्ताओं के कार्यकलापों से क्षुब्ध मुंगेर नगर निगम के सैंकड़ों कार्यालय कर्मियों, दैनिक कर्मियों, एनजीओ कर्मियों, जलकल कर्मियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने एक अलग गुट का गठन करते हुए बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉइज फेडेरेशन (संजय केशरी गुट) का गठन किया। लिखित रूप से इसकी जानकारी नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव, महापौर, निगमायुक्त, प्रमण्डलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी को दी गई। इससे पहले अध्यक्ष संजय केशरी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान दुर्गा स्थान, मुंगेर में सैंकड़ो निगम कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा मौखिक कानून के तहत दैनिक कर्मियों सहित अन्य कर्मियों का लगातार हो रहे दोहन-शोषण पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नया संगठन और अलग रजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.