मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है। बीमारू स्टेट के रूप में इसे जाना जा रहा है। डॉ. सिंह हर घर अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार सभी क्षेत्र में पिछड़ा है। देश में 28 वें स्थान पर है। चीनी का उत्पादन पहले यहां 27 प्रतिशत था। जो अब घटकर 2 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि चंपारण की भूमि के महत्व को सभी समझ रहे हैं। यह काफी गर्व की बात है। कांग्रेस के लिए इसका विशेष महत्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...