मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उदय शंकर प्रसाद सिंह को बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। समारोह में रेड क्रॉस के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राधेश्याम पांडेय, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद, अनिल कुमार, देवेंद्र राय, रंजीत कुमार, बी एन शानू और सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि उदय शंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों को और अधिक विस्तार और सफलता मिलेगी और रेड क्रॉस सोसाइटी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.