बक्सर, सितम्बर 18 -- बक्सर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के बिहार राज्य शाखा के कोषाध्यक्ष पद पर एक बार फिर बक्सर के दिनेश जायसवाल ने जीत हासिल कर परचम लहराया है। साथ ही जिले का नाम राज्य के पटल पर गौरवान्वित किया है। इधर, इसकी जानकारी मिलते ही उनके परिचित, मित्रमंडली व चाहने वालों की तरफ से लगातार बधाईयों का तांता लगा रहा। दरअसल, बीते 17 सितंबर को पटना स्थित राजभवन में बिहार रेडक्रॉस सोसायटी कार्यकारी समिति की पहली बैठक राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए गुप्त चुनाव कराए गए। जिसमें दिनेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.