हरिद्वार, मार्च 23 -- बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य एवं मिजोरम प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने कहा बिहार से बाहर रहने वाले दो करोड़ बिहारी समाज के लोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार रहें। जिन लोगों का वोट है वो मतदान करें और जिनका वोट नहीं है वो अपने सगे संबंधियों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। ऐसा होने पर हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली की भांति बिहार में भी एनडीए का परचम लहराएगा। उन्होंने यह बातें बिहार राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र फेस-2 में किया गया। मंच से छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग के साथ राप्ती गंगा एक्सप्रेस का दै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.