मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा 'बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना-2014' के तहत वर्ष- 2026-27 के लिए आगामी एक वर्ष के आच्छादन एवं नवीकरण के लिए इच्छुक एवं पात्र पत्रकारों तथा मीडिया कर्मियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से विहित प्रपत्र में किया जाएगा। पत्रकार बीमा योजना से संबंधित आवेदन प्रपत्र का लिंक विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही योजना की शर्तें एवं प्रावधान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र पत्रकारों को ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालना होगा। इसके साथ वार्षिक प्रीमियम की राशि...