किशनगंज, फरवरी 14 -- किशनगंज। राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बिहार राज्य एकलव्य आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह केंद्र जिले सहित पूरे क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी विशाल राज थे, जिन्होंने विधिवत रूप से रिबन काटकर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों से सीधे संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत, अनुशासन त...