पटना, फरवरी 11 -- उच्च शिक्षा विभाग निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल को बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार डॉ. अग्रवाल अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में नियमित नियुक्ति होने तक कार्य करते रहेंगे। बुधवार को उन्होंने परिषद के उपाध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल लिया। परिषद के अधिकारी राम सागर प्रसाद सिंह, विद्यासागर सिंह, डॉ. विमल सागर आदि ने डॉ. एन. के. अग्रवाल का स्वागत किया। विदित हो कि परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर झा का कार्यकाल 22 सितंबर 2025 को ही समाप्त हो चुका है। परिषद के कार्यों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अंतरिम व्यवस्था के तहत उच्च शिक्षा उच्च शिक्षा निदेशक को उच्चतर शिक्षा परिषद ...