हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- वैशाली,संवाद सूत्र। बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 03 अक्टूबर से चल रहा आंदोलन रविवार, 06 अक्टूबर को समाप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मोर्चा प्रतिनिधियों की संबंधित अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान कर्मियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी और आश्वासन दिया गया कि आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद नवंबर माह के अंत तक मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के बाद मोर्चा ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। संघर्ष मोर्चा में शामिल आईटी कर्मियों ने आज अपना योगदान दिया। आईटी कर्मियों ने कहा कि सरकार से मिले सकारात्मक रुख के बाद आंदोलन को विराम दिया गया है,लेकिन मांगों की पूर्ति तक कर्मियों की एकजुटता बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.