बगहा, फरवरी 8 -- बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने वाली जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं। पीके बिहार यात्रा पर निकल गए हैं। उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से रविवार को बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत वे हर जिले में जाएंगे और जन सुराज पार्टी के संगठन का पुनर्गठन करेंगे। पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिला रोजगार योजना के तहत 2-2 लाख रुपये देने का वादा भी याद दिलाया। प्रशांत किशोर ने बगहा में मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव से पहले बिहार सरकार ने महिलाओं को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था। अगर एनडीए सरकार यह वादा पूरा नहीं करती है, तो स्पष्ट हो जाएगा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी। पीके ने पीएम मोदी और सीएम ...