एक प्रतिनिधि, जनवरी 22 -- एसबीआई (SBI) मुंगेर मुख्य शाखा में पदस्थापित सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैंक के मैनेजर ने आवेदन दिया है। नवल किशोर कुमार 20 जनवरी की शाम 4:25 बजे बैंक से लोन रिकवरी कार्य से अपनी बुलेट बाइक से निकले थे। इसके बाद न तो वे घर लौटे और न ही बैंक शाखा पहुंचे। परिजनों और सहकर्मियों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। खोजबीन के दौरान उनकी मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली, जिसकी पुष्टि उनके पिता रामा राय ने की। घटना के बाद से परिवार और बैंक कर्मियों में चिंता का माहौल है। नवल किशोर कुमार के बहनोई मिथिलेश कुमार एवं ससुर बड़े लाल प्रसाद राय ने बताया कि नवल पूरी तरह ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.