नई दिल्ली, मार्च 15 -- बिहार में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 3 दिनों के भीतर राज्य में दो पुलिस वालों की हत्या कर दी गई है। मुंगेर जिले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए ASI संतोष कुमार पर भीड़ ने धारदार हथियार से शुक्रवार को हमला कर दिया था। पटना में इलाज के दौरान जमादार ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, बुधवार को अररिया जिले में अपराधी को पकड़ने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में शुक्रवार को दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर बदमाशों ने कटारी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.