हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 2 -- बिहार में 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला से बार-बार रेप का आरोपी ओझा सीरियल रेपिस्ट निकला है। जांच-पड़ताल में पता चला है कि उसने पहले भी दो महिलाओं को शिकार बनाया था। सिवाईपट्टी थाने की पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने सात माह की गर्भवती से दुष्कर्म के आरोपित ओझा (तांत्रिक) शिवशंकर साह को उसके घर मधयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को उसके घर पर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल किया है। आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत कर हिरासत में जेल भेज दिया गया। गर्भवती से दुष्कर्म की घटना बीते 22 जून की है। झाड़-फूंक के नाम पर ओझा पहले भी दो बार महिला से दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता तरियानी थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.