ब्रजेश, फरवरी 16 -- जन वितरण प्रणाली से जुड़े बिहार के 33 लाख 25 हजार राशन कार्डधारियों के नाम कटेंगे। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नाम काटने वाली सूची में इन्हें शामिल किया है। इनमें से 4.70 लाख के नाम काटे भी जा चुके हैं। शेष के नाम काटने को लेकर जिलों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। ये सभी 33 लाख कार्डधारी केंद्र सरकार की ओर से चिह्नित 57 लाख एक हजार 731 संदिग्धों की सूची में शामिल हैं। जिला स्तर पर इनमें 51 लाख की जांच पूरी कर ली गई है। छह लाख की शीघ्र पूरी होगी। पदाधिकारी बताते हैं कि संदिग्ध सूची वालों को नोटिस भेजा जा रहा है। लाभुकों के जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके नाम हटाने वाली सूची में शामिल किये गये हैं। इसके बाद इनके नाम चरणवार काटे जा रहे हैं। केंद्र ने संदिग्धों की सूची में वैसे कार्डधारियों को शामिल किया था, जिनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.