पटना, फरवरी 23 -- बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन हाल में बिहार के राजनीतिक हलको में बिहार में शराबबंदी को लेकर खूब चर्चा है। बिहार विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर शराबबंदी को लेकर बहस का दौर है। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रणविजय साहू ने सदन के अंदर आंकड़े गिनाकर यह दावा किया कि राज्य में शराब का 30 हजार करोड़ का कारोबार है। रणविजय साहू ने विधानसभा में बिहार के अलग-अलग राज्यों में जहरीली शराब से हुई मौतों के आंकड़े गिनाए और कहा कि पुलिस-प्रशासन पूर्ण शराबबंदी लागू कराने में विफल है। रणविजय साहू ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल हो चुका है। हाल ही में 18 फरवरी 2026 को रोहतास जिले में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सीवान, सारण और गोपालंगज में जहीरीली शरा...