पटना, मार्च 8 -- बिहार में 3.81 करोड़ लाभार्थियों का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाया गया है। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत अब तक 2292 करोड़ रुपये की नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन के बाद यह जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के सहयोग से किया गया। इसमें 26 राज्यों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के संयुक्त निदेशक तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से हम डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत कर रहे हैं। अबतक कुल 1.56 करोड़ परिवारों और 3.71 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.