अंबा, जुलाई 10 -- बिहार में पुलिस टीम पर अक्सर हमला किए जाने की घटनाएं सामने आती हैं। अब औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम की पिटाई की गई है। मारपीट में शामिल लोगों ने तीन शराबियों को भी छुड़ा लिया है। औरंगाबाद में अंबा थाना क्षेत्र के मटपा रोड में धोबनी गांव के समीप मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में उत्पाद दारोगा कृष्णनंदन कुमार, चालक सुमंत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया चेकपोस्ट की उत्पाद टीम ने शराब पीकर लौट रहे तीन लोगों को पकड़ा और उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया। यह भी पढ़ें- 30 पेड़ लगाओ और.., बिहार में शराब के साथ पकड़ाए नाबालिग को क्या सजा मिली इसकी सूचना मिलने पर शराबियों के परिजन बड़ी संख्या में पिकअप गाड़ी से पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.