नई दिल्ली, जुलाई 13 -- बिहार के समस्तीपुर में एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गयी। ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के खेदूंटांड़ पोखर के किनारे रविवार की सुबह उसकी लहूलुहान लाश पायी गई। लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बालक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई थी। उसका शव पोखर किनारे सीढ़ी के नीचे पड़ा था। स्थानीय सूचना पर ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई। मृतक बालक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक वार्ड दो निवासी अमरजीत राय के पुत्र प्रिंस कुमार (14) के रूप में की गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव में टिप टॉप डे नाइट मैच हो रहा था। प्रिंस अपने घर से मैच देखने के लिए निकला था। देर रात वह अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके दादा एवं परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन, वह नहीं मिला। इसी दौरान रविवार की सुबह ताजपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.