हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 21 -- बिहार में नर्स (एएनएम) अभ्यर्थियों की नियुक्ति का इंतजार अब जल्द ही खत्म होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 10,600 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की तैयारी तेज कर दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों इसी माह नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी है। मालूम हो कि जुलाई, 2022 में 10,700 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया था। सितंबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। बाद में यह मामला पटना हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में गया। इसी क्रम में अब सुप्रीम कोर्ट ने 100 याचिकाकर्ताओं के लिए सीटें छोड़कर अन्य पर नियुक्ति करने को कहा है। इस तरह स्वास्थ्य विभाग 10 हजार 600 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि पटना में सामूहिक रूप से भी चिह्नित नर्सों को नियुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.