हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 23 -- बिहार में 1 करोड़ 56 लाख राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुआ है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर इन्हें मुफ्त राशन मिलने पर आगे संकट आ सकता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने साफ कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनयिम के तहत सभी लाभार्थियों को आधार सीडिंग (ई-केवाईसी) कराना अनिवार्य है। विभाग ने जिलों को 15 फरवरी तक सभी का ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। विभाग के अनुसार, राज्य में 6 करोड़ 74 लाख लाभुकों का ई-केवाईसी कर दिया गया है। प्रदेश में लाभुकों की संख्या 8 करोड़ 30 लाख से अधिक है। इस तरह राज्यभर में कुल राशनकार्डधारियों में करीब 19 प्रतिशत का ई-केवाईसी लंबित है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुक का नाम सूची से कट सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.