पटना, अगस्त 10 -- बिहार में आज 1 करोड़ 12 लाख लोग मालामाल हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि एक करोड़ 12 लाख लाभुकों के खाते में जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को पटना के एक अर्णे मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक से राशि का भुगतान किया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी योग्य व्यक्ति इस योजना से छूटे हुए हैं उन सब को इसमें शामिल कराएं। IPRD बिहार की तरफ से एक्स पर लिखा गया, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247 करोड़ 34 लाख का डी.बी.टी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ।' हर लाभुक को 1100-1100 रुपये उनके खाते में दिए जाएंगे। बढ़ी हुई पेंशन राशि की यह दूसरी किस्त है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.