निज संवाददाता, जुलाई 13 -- बिहार पुलिस के कारनामे अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर एक वारंटी पुलिस के सामने ही भाग गया और पुलिस हाथ मलती रह गई है। घटना मुंगेर जिले की है। यहां सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप शनिवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए टोटो से पहुंचा वारंटी सौरभ कुमार हाथ से हथकड़ी खोलकर होमगार्डों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार वारंटी को पकड़ने के लिए होमगार्ड जवानों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कासिम बाजार थाना की पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदलपुर फांड़ी निवासी विजय मंडल के पुत्र सौरभ कुमार को न्यायालय के वारंट पर गिरफ्तार किया था। उसे कासिम बाजार थाना द्वारा न्यायालय में उपस्थापन से पूर्व मेडिकल जांच के लिए दो होमगार्ड जवान सदानंद सिंह और शंभू शरण के साथ सदर अस्पताल भेजा गया था। इस संबंध में एसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.